Search

 
 
 

लातेहार : नदी में तैरता मिला महिला का शव, लोगों का उमड़ा हुजूम

 
Barwadih, Latehar:  बरवाडीह थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मुक्तिधाम के समीप सकताही नदी में रविवार सुबह एक महिला का शव पानी में तैरता पाया गया. खबर मिलते ही लोगों का हुजूम शव देखने के लिए नदी किनारे उमड़ पड़ा. सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर मो. अनवर व लीलेश्वर पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को नदी से निकाला गया. उक्त महिला की शिनाख्त शव के पास पड़ी एक पोटली में रखे आधार कार्ड से की गयी. आधार से उसकी पहचान छेंचा ग्राम निवासी महरूम मुस्ताक खां की पत्नी हसीना बीबी (62) के रूप में की गयी. ग्रामीणों ने बातया कि मृतका के पति की मुस्ताक खान की मौत छेंचा में जंगली जानवरों के हमले में विगत दिनो हो गयी थी. इसे भी पढ़ें-चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-jal-jeevan-mission-trusts-god-installed-broken-tank/">चंदवा

: जल जीवन मिशन भगवान भरोसे, लगाया टूटी हुई टंकी

आर्थिक तंगी का सामना कर रही थी महिला

उसके बाद महिला आर्थिक तंगी की वजह से भीख मांग कर अपना गुजारा करती थी. वह मिर्गी बीमारी से भी ग्रसित थी. आये दिन वह मिर्गी के दौरे के कारण गिर जाती थी. आशंका जाहिर की जा रही है कि पुल से गुजरते वक्त मिर्गी का दौरा आ गया होगा और वह नदी में गिर गयी होगी. जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा है. एसडीपीओ वेंकटेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा किया जा सकता है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-criminal-arrested-in-the-case-of-robbery-of-jewelery-worth-rs-1-5-crore-from-a-jewelery-shop-jewelery-recovered/">गढ़वा:

डेढ़ करोड़ के जेवरात लूट मामले का खुलासा,अपराधी गिरफ्तार, गहने बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही