Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भारी बारिश में महिला का घर ध्वस्त, मदद की लगाई गुहार

Advertisement
Advertisement
Latehar:  लातेहार एवं आसपास के क्षेत्रो मे पिछले तीन दिनों से रूक-रूक कर भारी बारिश हो रही है. बानपुर ग्राम के अनिल भुइंया का घर बारिश में ध्वस्त हो गया. अनिल भुइंया की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि वह अपने चार अबोध बच्चों को लेकर इसी घर में रहती है. पति कमाने बाहर गये हैं. घर गिरने से उसके रहने का अब और कोई ठिकाना नहीं है. उसके पास इतनी भी क्षमता नहीं है वह टूटे घर के मलबा को भी हटा सके. सुनीता देवी ने बताया कि वह टूटे हुए घर के दूसरे हिस्से में जान जोखिम में रखकर अपने चार अबोध बच्चों के साथ रह रही हैं. उसका कहना है कि वह पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार पाठक उर्फ बलि पाठक के घर बुधवार की सुबह गई थी. उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया. लेकिन जितेंद्र कुमार पाठक ने उन्हें यह कह कर वापस कर दिया कि अब वह वार्ड पार्षद नहीं हैं. पीड़ित महिला ने पंचायत और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%bf%e0%a4%b0/">चाकुलिया

: झाड़ियों से घिरा है दो साल से बंद आरओ ट्रीटमेंट प्लांट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही