Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, कर रहीं देश का नाम रोशन- अनुराग अग्रवाल

Latehar: लातेहार जिला के महुआडांड़ प्रखंड क्लस्टर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का संकुल संगठन का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अनुराग अग्रवाल ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं है. महिलाएं आज घर से बाहर निकलकर हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है. उन्होंने महिलाओं से आगे आकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक तेजू सिंह ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपने दायित्वों को पूरा कर अपना परचम लहरा रही हैं. गांव व समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने में महिलाओं की भूमिका अहम है. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व सशक्त समाज के निर्माण में महिलाएं महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. जेएसएलपीएस के सुजीत कुमार ने बैंक खाता, बीमा, समूह व ग्राम संगठन की बैठक आदि की जानकारी दी. कार्यक्रम में पलाश ब्रांड के तहत निर्मित उत्पादों का स्टॉल लगाया गया था. मौके पर कई महिलाएं मौजूद रही. इसे भी पढ़ेंकोडरमा">https://lagatar.in/koderma-thieves-targeted-three-closed-houses-stolen-goods-worth-lakhs-of-rupees/">कोडरमा

: चोरों ने बंद पड़े तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों रूपये के सामानों की चोरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही