Search

 
 
 

लातेहारः महिलाएं भी अच्छा शासन कर सकती हैं- आदित्‍य साहू

 
रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनायी गयी Latehar : लातेहार के सरस्‍वती विद्या मंदिर परिसर में शुक्रवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि राज्‍यसभा सांसद आदित्‍य साहू शरीक हुए. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केवल पुरुष ही नहीं महिलाएं भी शासन अच्छी तरह से कर सकती हैं. अहिल्याबाई होल्कर ने इसे कर दिखाया है. विधवाओं को सम्मान देने, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पूर्ण न्याय शासन व्यवस्था, आदर्श मातृशक्ति, पर्यावरण संरक्षक, सामाजिक समरसता, बाल विवाह विरोध और सती प्रथा पर रोक जैसे कार्य अहिल्याबाई होल्कर की शासन व्यवस्था में देखी गई. भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई को त्याग की मूर्ति, सादगी व धार्मिक निष्ठा एवं नारी शक्ति का प्रतीक थीं. विद्यालय की आचार्य रजनी नाग ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला. पलामू प्रमंडल प्रभारी लवली गुप्ता ने  सांभा जी महाराज, रानी पद्मावती, रानी लक्ष्मी बाई, सावित्री, लोकमाता होल्कर को याद किया. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, विद्यालय के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय व कार्यक्रम संयोजक वंशी यादव ने भी विचार व्यक्त किये. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव, जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिप अध्‍यक्ष पूनम देवी, पूर्व विधायक हरेकृष्‍णा सिंह, राजमणी प्रसाद, अमलेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार महलका समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही