Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: महिलाओं ने विधायक से की मुलाकात, सेविका के चयन की मांग

Latehar: गारू प्रखंड के बारेसांढ़ की अनुसूचित जनजाति समुदाय की महिलाओं ने शनिवार को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह से मंगरा बरवाडीह स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की. महिलाओं ने मुलाकात कर विधायक से प्रावधानों के अनुसार सेविका का चयन कराने का मांग की. महिलाओं ने विधायक को बताया कि बारेसांढ़ ग्राम एक में आंगनबाड़ी सेविका का चयन को लेकर तीन बार ग्रामसभा की गयी, लेकिन नतीजा कुछ भी नही आया. महिलाओं ने बताया कि बाल विकास एवं सुरक्षा विभाग के द्वारा दो जून 2006 को प्रसारित आम सूचना में यह स्पष्ट उल्लेख है कि बारेसांढ़ में आंगनबाड़ी सेविका का चयन अनुसूचित जनजाति समुदाय की सर्वोच्च शैक्षणिक योग्यता वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी. लेकिन बारेसांढ़ के कतिपय लोगों के द्वारा प्रावधानों के विरुद्ध चुनाव कराने का दबाव दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें– गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jmm-mla-sarfaraz-ahmed-lobbying-for-congress-district-president-audio-viral/">गिरिडीह

: झामुमो विधायक सरफराज अहमद कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए लॉबिंग, ऑडियो वायरल
इससे पहले इन महिलाओं ने डीसी के जनता दरबार में भी इस संबंध में एक आवेदन दिया है. लेकिन काम नहीं हुआ. विधायक ने पूरे मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई करने की बात कही. उन्होने कहा कि प्रावधानों के विपरित कार्य नहीं करने दिया जायेगा. बता दें कि इससे पहले बारेसांढ़ में आंगनबाड़ी सेविका का चयन को लेकर तीन बार ग्रामसभा आयोजित किया जा चुका है. लेकिन उसके बाद भी सेविका का चयन नहीं हो सका है. इसे लेकर लोग विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं. मौके पर जेवियर टोप्पो, अलका तिर्की, मनमतिया देवी, अनिता देवी, रीमा देवी, इंद्रकलिया देवी, प्रदीप टोप्पो और मालती देवी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही