Search

 
 
 

लातेहार : कम राशन देने का महिलाओं ने क‍िया विरोध, डीलर को चेताया

 
Latehar : सदर प्रखंड के उदयपुरा गांव की महिलाओं ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मह‍िलाओं ने डीलर पर प्रति कार्ड तीन से चार किलोग्राम कम राशन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा क‍िया. कार्डधारी वितू देवी ने बताया कि डीलर एक तो राशन कम देता है और विरोध करने पर भला बुरा कहता है. ग्रामीणों ने डीलर को सुधर जाने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ग्रामीणों को राशन कम मिला तो वे इसकी शिकायत डीसी व जिला आपूर्ति पदाधिकारी से करेंगे. इधर, डीलर चंद्रजीवन उरांव ने आरोप को निराधार बताया. उसने बताया कि उपर से ही राशन कट कर मिला है, इस कारण ग्रामीणों को कम राशन दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/revealed-in-ed-investigation-laundering-of-a-large-part-of-1000-crores-earned-from-illegal-mining-done-through-amit-agarwals-companies/">ईडी

जांच में खुलासा : अमित अग्रवाल की कंपनियों के जरिये हुई अवैध खनन से कमाये 1000 करोड़ के बड़े हिस्से की लॉन्ड्रिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही