Search

 
 
 

लातेहार : हाई टेंशन बिजली टावर गिरने से मजदूर की मौत, 6 घायल

 
Latehar:  हाई टेंशन बिजली टावर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र के बरियातू गांव के मांडर गांव की है. इस घटना में छह मजदूर घायल हो गए. मृतक मजदूर की पहचान उदल राम (नोनियांडीह मदनपुर, बिहार) के रूप में हुई है. घायलों में उमेश कुमार, शंकर राम, अखिलेश, अभिनय राम मिथिलेश राम (सभी नोनियांडीह, मदनपुर, बिहार) व तारमो मांझी (जमुनाबेड़ा, बोकारो झारखंड) का नाम शामिल है. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. तारमो मांझी को रिम्स रेफर कर दिया गया. मृतक के भाई मिथलेश राम व मजदूर उमेश कुमार ने बताया कि वे सभी हाई टेंशन टावर के ऊपरी हिस्से में नट बोल्ट लगाने का कार्य कर रहे थे. इस दौरान दूसरे ओर से टावर में लगी तार को खींच दिया गया. जिससे टावर के ऊपरी हिस्सा टूट गया. इससे एक मजदूर नीचे गिर गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. अन्य छः मजदूर टावर में ही फंस गये. टावर की ऊंचाई करीब ढाई सौ फीट है. मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सेफ्टी बेल्ट के अलावा किसी तरह की कोई सुविधा नहीं दी जाती है. बिजली के लिए हाई टेंशन टावर खड़ा करने का कार्य चंदवा से लातेहार तक की जा रही है. कार्य करा रही केईसी इंटरनेशनल कंपनी मुंबई के मुंशी सुलेमान शेख ने कहा कि घटना घटी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिन्हा दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. इसे भी पढ़ें-आर्थिक">https://lagatar.in/latehar-district-headquarters-is-going-through-economic-crisis/">आर्थिक

संकट के दौर से गुजर रहा है लातेहार जिला मुख्यालय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही