Search

 
 
 

लातेहार : बीडीओ से मिले मजदूर , मजदूरी भुगतान कराने की मांग

 
मुखिया पति ने पिछले वर्ष कराया था पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण Barwadih, Latehar:  बरवाडीह प्रखंड के उकामाड़ पंचायत के मुरू ग्राम के दर्जनों मजदूरों ने सोमवार को बीडीओ रेशमा रेखा मिंज को एक आवेदन सौंपा. उन्होने अपने आवेदन में बकाया मजदूरी भुगतान की मांग की है. आवेदन में मजदूरों ने बताया कि पिछले वर्ष मई-जून माह में आदर्श पंचायत उकामाड़ के मुरू ग्राम के टोला नोखिल, पंचफेडी और डिपुटांड सहित अन्य जगहों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुबन मिशन के तहत फेवर ब्लॉक रोड निर्माण कार्य में मजदूरी किया था. यह कार्य पंचायत के मुखिया पति कैलाश सिंह की देखरेख में कराया गया था. काम के दौरान कैलाश सिंह खुद से मजदूरी भुगतान करने का जिम्मा लिया था. लेकिन बाद में मजदूरी देने से इंकार कर दिया. अब वे कहते हैं कि ठेकेदार पैसा देगा. मजदूरों ने बताया कि इस काम में कौन ठेकेदार है यह उन्हें भी नहीं पता. किसी भी योजना में शिलापट्ट नहीं है, जिससे यह पता चल सके कि ठेकेदार कौन है. बीडीओ मजदूरों को मजदूरी भुगतान कराने का भरोसा दिया. मजदूरों की अगुवाई कर रहे माले प्रखंड सचिव कमलेश सिंह और कृष्णा सिंह ने कहा कि अगर मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया तो माले मजदूरों के साथ खड़ा होकर आंदोलन करेगी. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/security-forces-successful-in-chaibasa-naxalite-camp-destroyed/">चाईबासा

में सुरक्षाबलों को सफलता, नक्सलियों का कैंप ध्वस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही