Search

 
 
 

लातेहारः बकाया भुगतान की मांग को लेकर 26 को बेतला रेंज कार्यालय में ताला जड़ेंगे मजदूर

कन्हाई सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी खुद ही ठेकेदारी कर फर्जी तरीके से भुगतान की निकासी करते आ रहे हैं. कागजों में मजदूरी भुगतान दिखा दिया जाता है, जबकि वास्तविक मजदूर अपने हक के लिए दर-दर भटकते रहते हैं.
 

Latehar : लातेहार के मजदूरों के बकाया को लेकर वन विभाग के खिलाफ गुस्सा निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह ने कहा कि मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर 26 फरवरी को बेतला रेंज कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी. इससे संबंधित ज्ञापन वन क्षेत्र पदाधिकारी बेतला को सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि वर्षों से मजदूरों के साथ अन्याय व शोषण किया जा रहा है. मजदूरों को खटाया जाता है, लेकिन जब मजदूरी देने की बात आती है तो उन्हें महीनों कार्यालय का चक्कबर लगवाया जाता है.


कन्हाई सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी खुद ही ठेकेदारी कर फर्जी तरीके से भुगतान की निकासी करते आ रहे हैं. कागजों में मजदूरी भुगतान दिखा दिया जाता है, जबकि वास्तविक मजदूर अपने हक के लिए दर-दर भटकते रहते हैं. यह सीधा भ्रष्टाचार है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 26 फरवरी से पहले मजदूरों की बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो तालाबंदी के बाद आंदोलन और तेज किया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही