Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : केंद्रीय विद्यालय में 14 जून से कार्यशाला, बच्चों की पढ़ाई पर होगा फाेकस

Latehar: लातेहार के केंद्रीय विद्यालय में 14 जून को सुबह 9 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यशाला फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी इन द कांटेक्स्ट ऑफ ब्लेंडेड लर्निंग (एफएलएन) विषय पर आयोजित किया जायेगा. केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य देवनिसिया तिर्की ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जिले में केंद्रीय विद्यालय को नोडल विद्यालय के रूप में चयनित किया है. उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में नई शिक्षा नीति व बच्चों के सर्वांगिण विकास पर चर्चा की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में साक्षरता व संख्यात्मकता का ज्ञान होना जरूरी है. इसी उदेश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-jalminar-in-kokcho-bad-for-one-year-villagers-upset/">तांतनगर

: कोकचो में जलमीनार एक साल से खराब, ग्रामीण परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही