Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम का कार्यशाला आयोजित

Latehar: गांवों तक प्रशासन पहुंचे, इसके लिए झारखंड सरकार ने "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम शुरु किया है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लातेहार जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया. समाहरणालय सभागार में सोमवार को सुशासन सप्ताह के तहत "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम की जिला स्तरीय कार्यशाला अपर समाहर्ता रामा रविदास ने कहा कि प्रशासन की पहुंच हर गांव तक होनी चाहिए. इसी उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है. इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया. अपर समाहर्ता ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है. बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है, क्योंकि गांव का विकास जन प्रतिनिधियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है. समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निबटारा भी किया जा रहा है. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही