Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ‘अबुआ वीर अबुआ दिशोम अभियान’ को लेकर कार्यशाला

Advertisement
Advertisement
उपायुक्त गरिमा सिंह ने दीप जलाकर कार्यशाला का किया उद्घाटन Latehar: वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत "अबुआ वीर अबुआ दिशोम अभियान" के सफल क्रियान्वयन के लिए चयनित वीर बन्धुओं को मोबाइल एप्लीकेशन के संचालन के लिए सदर प्रखण्ड सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त गरिमा सिंह ने कहा कि अबुआ वीर दिशोम अभियान (वन अधिकार अभियान 2006) का मुख्य उद्देश्य वर्ष वन में निवास करने वाले आदिवासी समुदायों और अन्य पारंपरिक वनवासियों के वन संसाधनों के अधिकारों को मान्यता प्रदान करता है. उन्हें वन पट्टा देना मुख्य उद्देश्य हैं. वनों पर निर्भर आदिवासियों एवं अन्य लोगों को वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत वनाधिकार पट्टा देने के लिए अबुआ बीर दिशोम अभियान का शुभारंभ किया गया है. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/modi-government-is-suppressing-farmers-cpim/">मोदी

सरकार किसानों का कर रही दमन : माकपा

मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में लें जानकारी : उपायुक्त

इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर वनाधिकार समिति का गठन/पुनर्गठन किया गया है. साथ ही अबुआ बीर दिशोम अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मोबाइल एप्लीकेशन एवं वेबसाइट भी तैयार की गई है, जिससे आदिवासी और वनों पर निर्भर रहने वाले लोगों को व्यक्तिगत, सामुदायिक और सामुदायिक वन संसाधन वनाधिकार पट्टा मुहैया कराया जा सके. पंचायत स्तर पर चयनित आप सभी बीर बन्धुओं को मोबाइल एप्लीकेशन के संचालन के लिए आज इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है. कार्यशाला में दी जा रही जानकारी को आप सभी बेहद संजीदगी के साथ समझें. उन्होंने कहा कि कार्यशाला में दी गयी जानकारी के द्वारा ही मोबाइल एप्लीकेशन का संचालन कर सकते हैं. मौके पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गागराई, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, अंचल अधिकारी, लातेहार, अरविंद देवाशीष टोप्पो, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, समेत अन्य पदाधिकारी व वीर बन्धुओं आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bss-college-student-appearing-for-inter-exam-consumed-poison-at-the-centre-admitted/">धनबाद

: इंटर की परीक्षा दे रही बीएसएस कॉलेज की छात्रा ने सेंटर पर खाया जहर, भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही