Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: तंबाकू नियंत्रण पर कार्यशाला का आयोजन

Latehar: डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में तंबाकू नियंत्रण कोषांग व सीड्स की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय के सभागार किया गया. डीसी ने दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया. डीसी ने कहा कि तंबाकू से कई जानलेवा बीमारी होने का खतरा हाेता है. समाज में विशेषकर युवा समुदाय जानकारी के अभाव में तंबाकू उत्पाद काे अपनाकर बीमारी से ग्रसित हो रहे है. डीसी ने तंबाकू नियंत्रण के लिए छापामारी दल का गठन करने की बात कही. साथ ही स्कूल, कॉलेज के आस-पास की दुकानों को चिन्हित कर उन्हें हटाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/everyone-is-aware-of-illegal-mining-and-coal-theft-in-dhanbad-why-no-action-governor/">धनबाद

अवैध खनन व कोयला चोरी की जानकारी सभी को, कार्रवाई क्यों नहीं : राज्यपाल
सीड्स के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्रा ने राज्य के सभी 24 जिलों में चलाए जा रहे तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सीओटीपीए -2003 की विभिन्न धाराओ की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में यह अभियान 2019 से चलाया जा रहा है. तंबाकू मुक्त भविष्य के लिए युवाओं को आगे आना होगा. कार्यशाला में डीसी ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी.इस दौरान आइटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार व पुलिस उपाधीक्षक डॉ. कैलाश करमाली मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-300-kg-of-banned-meat-recovered-from-scorpio-and-bolero-two-arrested/">किरीबुरू

: स्कार्पियो व बोलेरो से 300 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही