Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: मिशन लाइफ पर कार्यशाला का आयोजन, DC ने किया उद्घाटन

Latehar: लातेहार जिला के समाहरणालय सभागार में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से मिशन लाइफ (लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका डीसी भोर सिंह यादव ने उद्घाटन किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जरुरत है कि हम एक ऐसी जीवनशैली को अपनाये जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाये. डीसी ने कहा कि मिशन लाइफ के तहत सततशील जीवनशैली से संबंधित 75 कदमों को 7 श्रेणियों के तहत सूचीबद्ध किया गया है. इसमे ऊर्जा की बचत, पानी की बचत, एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का कम उपयोग, टिकाऊ खाद्य प्रणाली, अपशिष्ट में कमी, स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाना और ई-कचरा प्रबंधन आदि शामिल हैं. डीसी ने ऊर्जा व पानी बचाने, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, जैविक खेती और पोषणयुक्त भोजन करने, कूड़ा-कचरा कम करने की बात कही.

डीसी ने स्वस्थ पर्यावरण के लिए दिलायी शपथ

डीसी ने स्वस्थ पर्यावरण के लिए शपथ दिलायी. मिशन लाइफ पर आधारित व्यापक जागरूकता अभियान को विश्व पर्यावरण दिवस 2023 तक मनाने का निर्णय लिया गया. इसके तहत जिले में हर दिन साईकिल रैली, पौधारोपण, ऊर्जा संरक्षण विषय पर चित्रकला, निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी व प्रदर्शन आदि गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. कार्यशाला में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, रोजगार सेवक व वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी जुड़े थे. इसे भी पढ़ें:बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-100-workers-of-different-parties-join-jmm-mla-welcomes-everyone-by-wearing-garland/">बहरागोड़ा

: विभिन्न दलों के 100 कार्यकर्ता झामुमो में शामिल, विधायक ने माला पहना कर किया का स्वागत 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही