Search

 
 
 

लातेहार : नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत वर्कशॉप का आयोजन

 
Latehar :  शहर के माको डाक बंगला में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत वर्कशॉप का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अर्पणा सिंह ने की. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, नारी शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक सह जिला महामंत्री बंशी यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे और निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की मुख्य रूप से मौजूद रहे.

पीएम ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया - पंकज सिंह 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है. तीन तलाक और महिला आरक्षण का बिल लाकर प्रधानमंत्री ने महिलाओं को उनका सम्मान लौटाया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए उज्जवला योजना समेत कई योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही है.

वर्कशॉप में पीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रसारित किया गया. मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश पांडय ने किया. मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कल्याणी पांडेय, युवा मोर्चा लोहरदगा जिला प्रभारी रघुवीर यादव, बीसी जिला महामंत्री विष्णु गुप्ता, अश्विनी सिंह, आनंद सिंह, मनोज कुमार, अमलेश सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता, आशा देवी, अवधेश चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही