Search

 
 
 

लातेहार : मनाया गया विश्व महिला दिवस, जरूरतमंद महिलाओं के बीचे साड़ी का वितरण

 
Latehar: तेजस्विनी क्लब, राजहार के द्वारा सोमवार को विश्व महिला दिवस मनाया गया. मौके पर क्लब की वाईएफ गुडि़या देवी ने कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. खास कर शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां, लड़को से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि अपने हक एवं अधिकार पाने के लिए महिलाओं को सजग व जागरूक रहना होगा. आज महिला सशक्तिकरण का दौर है. गुड़िया देवी ने जोर दिया कि महिलायें अपने घर व आंगन से निकलें औंर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर आत्मनिर्भर व सशक्त बनें. कार्यक्रम में क्लब की गतिविधियों पर चर्चा की गयी. मौके पर सिमरन कुमारी, रजनी कुमारी, आंचल कुमारी, नंदनी कुमारी, खुशी रानी, पूजा कुमारी व राजकुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बड़ी">https://lagatar.in/big-achievement-heart-bypass-surgery-in-rims-without-fainting-the-patient-kept-talking-to-the-doctors-during-the-operation/">बड़ी

उपलब्धि : बेहोश किए बगैर रिम्स में हुई हार्ट की बाईपास सर्जरी, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों से बातचीत करती रही मरीज
दूसरी खबर

जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ooo.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> लातेहार : महुआडांड़ प्रखंड के हामी पंचायत सचिवालय में डब्लूसीएसएफ संस्था के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर असहाय व लाचार महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया. मौके पर जीपीएस कुलदीप बड़ाईक ने महिलाओं को अपने हक व अधिकार के लिए जागरूक होने की अपील की. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार के द्वारा कई कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है. उसका वे लाभ ले सकती हैं. मौके पर जिला को-आर्डिनेटर दिलीप जायसवाल, बीपीओ राम जायसवाल, रजिया खातून, रूपेश कुमार, उर्मिला खलखो, मो तौहिद, मनु देवी व अनीता देवी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मातम">https://lagatar.in/happiness-of-holi-turned-into-mourning-innocent-brother-and-sister-died-due-to-drowning-in-dobha/">मातम

में बदली होली की खुशियां, डोभा में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही