Search

 
 
 

लातेहार : मां सरस्वती की आराधना, बच्चो में दिखा उत्साह

 
Latehar: जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गयी. 14 फरवरी को पूजा को लेकर सुबह से ही शहर में चहलं पहल था. बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. शहर के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय्, राजकीय पोलिटेक्निक संस्थान, गांधी कालेज व बनवारी साहू महाविद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी और प्रसाद का विरतण किया गया. राजकीय मध्य विद्यालय बाजार, रामवि आश्रम, रामवि चंदनडीह व रामवि करकट आदि विद्यालयों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. इसके अलावा चिल्ड्रेंस कान्वेंट, लातेहार पब्लिक स्कूल, बीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में वीणाधारिणी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी. विभिन्न शैक्षणिक व कोचिंग संस्थानों में भी प्रतिमा स्थापित कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/if-congress-comes-to-power-farmers-will-get-justice-rahul-has-announced-rajesh-thakur/">कांग्रेस

सत्ता में आयी तो किसानों को मिलेगा न्याय, राहुल ने कर दी है घोषणा : राजेश ठाकुर

विभिन्न पूजा संघों ने किया पूजा का आयोजन

शहर के विभिन्न पूजा संघ व समुदायों के द्वारा पूजा अर्चना की गयी. थाना चौक में कारगिल पार्क के पास ज्योति समुदाय, शहीद चौक में दीपक समुदाय, जुबली रोड में अमरदीप संघ, बाइपास चौक में टैगोर विला व नागर संघ समेत अन्य संघों के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. कई संघों के द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा एवं पंडाल बनाये गये थे. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjp-gave-reward-to-ashok-chavan-will-go-to-rajya-sabha-jp-nadda-ashwini-vaishnav-also-got-ticket/">भाजपा

ने अशोक चव्हाण को दिया इनाम, जायेंगे राज्यसभा, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव को भी मिला टिकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही