Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: कुश्ती प्रतियोगिता की शुरूआत, DC ने अच्छी सेहत के लिए खेल को बताया जरूरी

Advertisement
Advertisement
Latehar: जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित पटना संभागस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की उपायुक्त भोर सिंह यादव ने दीप जलाकर शुरूआत की. इस मौके पर उपायुक्त भोर सिंह यादव ने कहा कि छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के लिए खेल एक अच्छा माध्यम है. उन्होंने प्रतियोगिताओं में खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जोर दिया. उपायुक्त ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का शिक्षा, खेल एवं कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहा है. ­इसे भी पढ़ें–बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-hunger-strike-of-displaced-apprentice-union-continues-sail-chairmans-path-changed-due-to-protest/">बोकारो:

विस्थापित अप्रेंटिस संघ की भूख हड़ताल जारी, विरोध के कारण सेल चेयरमैन का बदला मार्ग

दो दिन होगी कुश्ती प्रतियोगिता

प्राचार्य डॉ आरपी सिंह ने पटना संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की रुपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता 9 व 10 सितबंर तक चलेगी. कुश्ती प्रतियोगिता में पटना संभाग के बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल के 10 जवाहर नवोदय विद्यालय के कुल 59 छात्र-छात्रा भाग ले रहे हैं. इस दौरान उपायुक्त ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. ­इसे भी पढ़ें–सिकिदिरी">https://lagatar.in/the-company-doing-the-work-of-canal-solar-roof-top-in-sikidiri-hydel-has-been-blacklisted/">सिकिदिरी

हाईडल में केनाल सोलर रूफ टॉप का काम कर रही कंपनी को किया गया ब्लैक लिस्टेड

ये रहे मौजूद

उदघाटन समारोह में सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना, जिला स्वच्छता संयोजक संजीत कुमार, विद्यालय की उप प्राचार्य वीणा कुमारी, वरीय शिक्षक एसएन सिन्हा, केके मिश्रा, प्रवीण कुमार, बीवी कुमार, जी नारायण, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, मीनाक्षी कुमारी, सीएल देवता, पूनम खलखो, काजल रानी, धीरेंद्र कुमार, डॉ संदीप ओझा, संदीप राम, आरपी यादव, मनोज कुमार,मो अब्दुलाह समेत कई शिक्षक और विद्यालय के छात्र-छात्रा उपिस्थत रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही