Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: यादव महासभा की बैठक संपन्न

Latehar: माको डाक बंगला में यादव महासभा की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वृंद विहारी यादव ने की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास व उपाध्यक्ष अनुराग मंडल मौजूद थे. पीतांबर दास ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का गठन 1924 में किया गया था. इस कारण इस वर्ष प्रदेश में शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. इसका शुभारंभ 22 जनवरी 2023 को देवघर से तथा समापन वर्ष 2024 में चतरा के इटखोरी मंदिर प्रांगण में किया जायेगा. लातेहार जिला में इस समारोह को भव्य तरीके से मनाया जायेगा.
इसे भी पढ़ें– साउथ">https://lagatar.in/south-african-cricketer-david-millers-close-friend-dies-emotional-note-written-for-the-girl-from-ranchi/">साउथ

अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर की करीबी का निधन, रांची से बच्ची के लिए लिखा इमोशनल नोट
बैठक में अहीर रेजिमेंट के गठन की रणनीति तैयार की गयी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में यादव समाज के लोगों का सर्वेक्षण किया जा रहा है. मौके पर प्रांतीय महासचिव नीलम देवी, अजय प्रसाद यादव, संरक्षक राजधनी प्रसाद यादव, सत्येंद्र प्रसाद यादव, अर्जुन यादव, बली यादव, पलामू जिलाध्यक्ष अजय यादव, गढ़वा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहर सिंह यादव, दरोगी यादव, राजधानी यादव, प्रभा देवी, आरती देवी, प्रमिला देवी, पवन कुमार यादव, प्रमोद यादव, जनेश्वर यादव, हीरा प्रसाद यादव, उमेश यादव, दिलेश्वर यादव, बालेश्वर यादव, राजदेव यादव, संजय यादव, चंद्रमोहन यादव, उमेश यादव, सुरेश यादव, सागर यादव, समोधी यादव, राजन कुमार यादव, यादव, बंशी यादव, हरिशंकर यादव व रामलोचन यादव समेत यादव महासभा के कई सदस्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hack-the-id-password-of-1-million-facebook-users-delete-400-apps-from-mobile-immediately/">10

लाख फेसबुक यूजर्स के आईडी-पासवर्ड हैक, मोबाइल से तुरंत 400 ऐप्स को करें डिलीट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही