Search

 
 
 

लातेहार: गुरु पूर्णिमा पर आयोजित किया गया यज्ञ व योग

 
Latehar: लातेहार में सोमवार को गुरू पूर्णिमा के मौके पर महिला पतंजलि योग समिति की ओर से हवन व योग शिविर का आयोजन किया गया. सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी सुनीता गुप्ता ने गुरू पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान भगवान से भी उपर होता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योग, यज्ञ और गुरु तीनों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है. गुरु से हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है. यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और एक अध्यात्मिकता का आभास होता है. जबकि योग से हमारा शरीर स्वस्थ्य और निरोग होता है.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में दीप्ति कुमारी, कनकलता देवी , कांति सिंहा, अर्चना शुक्ला, पूनम देवी, सरस्वती देवी, मनिता देवी, मुनि देवी, रंजू देवी व अनिता देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रही. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chain-snatched-from-woman-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में महिला से चेन की छिनतई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही