खराब हुई IAS की छवि, जमीन से जुड़े मामलों में सबसे ज्यादा खराब हुआ छवि का किरदार दूसरी खबर
जायरीनों का प्रशिक्षण आठ मई को
बालूमाथ: हज कमेटी, रांची के निर्देश पर हज जाने वाले जिले के 23 जायरीनों का प्रथम प्रशिक्षण बालूमाथ स्थित मदरसा खैरुलउलुम में आठ मई को होगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. उक्त जानकारी हज कमेटी हाजी मौलाना जियाउल्लाह ने दी. प्रशिक्षक क़ाज़ी मुफ़्ती नज़र तौहीद, काजी उजैर काशमी एवं मौलाना जियाउल्लाह के द्वारा प्रशिक्षण संपन्न कराया जाएगा. प्रशिक्षण मे भाग लेने वाले लोगों के लिए तमाम व्यवस्था हाजी उमर अली एवं मौलाना जियाउल्लाह के द्वारा किया जायेगा. तीसरी खबरअस्पतालों को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्देश
alt="" width="600" height="340" /> झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक ने लातेहार के सिटी अस्पताल, कीनामाड़ व व एसआरएम अस्पताल, रेलवे स्टेशन रोड को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त संग्रह करने का निर्देश दिया है. उन्होने अपने पत्र में कहा है कि भारत सरकार के निर्देश के अनुसार रक्त की आवश्कता को पूरा करने के लिए रक्तदान शिविरों का आयोजन आवश्यक है. उन्होने कहा कि वैसे नीजि अस्पताल एवं नर्सिंग होम में जहां 50 या इससे अधिक रोगियों के इलाज के लिए अधिक रक्त की आवश्यकता होती है. परियोजना निदेशक ने इस रक्त की आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रत्येक तिमाही में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर कम से कम 50 यूनिट रक्त संग्रह करने का निर्देश दिया. चौथी खबर
कैटेगरी वन के 77 बालू घाटों से होगा बालू का उठाव
alt="" width="600" height="400" /> लातेहार: डीसी भोर सिंह यादव के निर्देश बाद जिले के कैटगरी वन के 77 बालू घाटों से बालू उठाव अब किया जा सकेगा. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि इन 77 बालू घाटों से निर्धारित प्रावधानो के अनुसार ही बालू का उठाव किया जायेगा. इन बालू घाटों में चंदवा प्रखंड के 10, बालूमाथ चार, गारू के दो, बरवाडीह के नौ, महुआंडांड़ के पांच, मनिका के 30, लातेहार के दस, बारियातू के तीन व हेरहंज प्रखंड के चार कैटेगरी वन बालू घाट शामिल हैं. बालू उठाव को लेकर पंचायत स्तर पर आठ सदस्यी समिति का गठन किया गया है. यह समिति बालू उठाव कार्य का संचालन करेंगी. समिति की निगरानी प्रखंड स्तरीय समिति के द्वारा किया जायेगा. उन्होने बताया कि कैटेगरी वन बालू घाटों से उठाये गये बालू का उपयोग निजी, गैर व्यवसायिक, सामुदायिक उदेश्य व सरकार द्वारा प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जायेगा. निविदा से संचालित निर्माण कार्य में कैटेगरी वन घाटों से उठाव किये गये बालू से कार्य नहीं होगा. इसे भी पढ़ें :सोशल">https://lagatar.in/girl-students-should-be-aware-of-the-side-effects-of-social-media-namrata-chadha/">सोशल
मीडिया के दुष्प्रभावों से सतर्क रहें छात्राएं : नम्रता चड्ढा
बालू का उठाव केवल ट्रैक्टर से होगा
बालू का उठाव सिर्फ ट्रैक्टर से किया जायेगा. किसी भी कीमत पर मशीनों का उपयोग नहीं किया जायेगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बालू उठाव कर इसका भंडारण भी किसी दूसरे स्थान पर नहीं किया जा सकता है. बालू घाटों से उठायें गए बालू का स्वामिस्व कर से मुक्त होगा. बालू घाटों तक पहुंच पथ, प्रबंधन व पर्यवेक्षण आदि सरकार द्वारा निर्धारित संधारण राशि ग्राम पंचायत व स्थानीय शासन द्वारा लिया जाएगा. यह एक सौ रूपये प्रति 100 घन फुट होगा. बालू का उठाव किसी भी कीमत पर नदी में बने पुल-पुलिया के 2500 से 500 मीटर की परिधि में नहीं किया जायेगा. डीएमओ कुमार ने बताया कि मानसून काल में बालू उठाव वर्जित रहेगा. बालू घाट पर एक सूचना पट्ट लगाया जायेगा. इस सूचना पट्ट में बालू घाट का नाम, अंचल, मौजा,खाता, प्लांट एवं रकवा समेत ग्राम पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों का नाम व मोबाइल नंबर अंकित रहेगा. पांचवीं खबरपूर्व माओवादी के पुत्र का शव कुएं से बरामद
alt="" width="600" height="360" /> भाकपा माओवादी के पूर्व सब जोनल कमांडर बासुदेव गंझू उर्फ गोपाल जी के पुत्र सकलदीप गंझू (25) का शव एक कुएं से बरामद किया गया है. वह हेरहंज प्रखंड के बिदिर गांव में रहता था. बासुदेव गंझू ने बताया कि बुधवार की रात्रि सकलदीप घर एक शादी समारोह में भाग लेने गया था. लोगों ने बताया कि वह रात के एक बजे तक शादी समारोह में हीं था. गुरुवार की सुबह तक जब घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी. गुरुवार की शाम पांच बजे ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में उसके शव को देखा. इसकी सूचना हेरहंज थाना पुलिस को सूचना दी गयी. इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल बिदिर गांव पहुंची. पुलिस ने शव को कुएं से निकाला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Comment