Search

 
 
 

लातेहार : सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने सड़क जाम की

 
Latehar :  सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव के साथ लातेहार सदर अस्‍पताल के पास स्थित एनएच-75 को जाम कर दिया है. परिजनों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा उन्‍हें किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है. प्रदर्शकारीसड़क जाम कर जिले के वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने और निर्माण कार्य में लगी कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक सड़क जाम थी. बता दें कि गत 13 दिसंबर को जीतेंद्र कुमार गुप्‍ता (24) कॉलेज (लातेहार) से अपने घर शीशी ग्राम लौट रहा था. इसी दौरान थर्ड रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे एक वाहन की चपेट में आने से जीतेंद्र कुमार गुप्‍ता (24) की मौत हो गयी थी. जिसके बाद आज 14 दिसंबर को मृतक के परिजन युवक के शव के साथ सड़क जाम कर दी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही