Search

 
 
 

लातेहार : युवक ने नशे की हालत में लगायी फांसी

 
Latehar: 1 जनवरी को नशे की हालत में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना सदर थाना क्षेत्र के मोंगर गांव की है. युवक की पहचान सुरेश सिंह (46) पिता स्व. नागेश्वर सिंह के रूप में की गयी है. मृतक की पत्नी गौरी देवी ने बताया कि सुरेश सिंह एक जनवरी की शाम शराब की नशे की हालत में घर आया और खाना मांगा. खाना परोसने से पहले ही वह अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया. घर वालों ने सोचा की शायद शराब के नशे में है और कमरे में जाकर सो गया होगा. कई बार उसे खाना खाने के लिए दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला. थोड़ी देर बाद लोगों ने घर के छत में चढ़कर देखा तो पाया कि वह फांसी के फंदे में झूल रहा है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही सुरेश के घर पहुंची और शव को नीचे उतारा. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. सुरेश की तीन बच्चे हैं. एक बेटी की शादी हो गई है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-government-should-reconsider-the-hit-and-run-law-kheeru/">रांचीः

हिट एंड रन कानून पर फिर से विचार करे केंद्र सरकार- खीरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही