Search

 
 
 

लातेहार : सड़क दुर्घटना में घायल युवककी रिम्स ले जाते समय मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रिम्स ले जाने के दौरान मौत हो गयी है. मृतक की पहचान सदर प्रखंड के डेमू  पंचायत निवासी बिरेंद्र उरांव के रूप में हुई है. वहीं दूसरे युवक मनोज सिंह का इलाज सदर अस्‍पताल में चल रहा है.
 

Latehar :    सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रिम्स ले जाने के दौरान मौत हो गयी है. मृतक की पहचान सदर प्रखंड के डेमू  पंचायत निवासी बिरेंद्र उरांव के रूप में हुई है. वहीं दूसरे युवक मनोज सिंह का इलाज सदर अस्‍पताल में चल रहा है. 

 

जानकारी के अनुसार, बिरेंद्र और मनोज सोमवार की दोपहर बाइक से कहीं जा रहे थे. तभी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड पर बनवारी साहू महाविद्यालय के पास उनकी बाइक की दूसरे बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे. 

 

स्‍थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनो को सदर अस्‍पताल पहुंचाया, जहां चिकित्‍सकों ने उनका प्राथमिक इलाज किया. बिरेंद्र उरांव की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्‍स्‍कों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्‍स रेफर कर दिया. रिम्‍स ले जाते समय रास्‍ते में उसने दम तोड़ दिया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही