Search

 
 
 

लातेहार : बी निगेटिव ब्लड देकर युवक ने महिला की बचाई जान

 
Latehar:  प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती पूजा देवी ( जरही, गढ़वा) के लिए स्थानीय पंचम प्रसाद ने रक्तदान कर उसकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार पूजा देवी प्रसव के लिए भर्ती हुई थी और रक्त की कमी से जूझ रही थी. चिकित्सकों ने बी नेगेटिव समूह का रक्त का इंतजाम करने की बात कही थी. लेकिन ब्लड बैंक में उस ग्रुप का रक्त नहीं था. जब इस बात की जानकारी पंचम को मिली तो उसने ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया. पंचम ने कहा कि उसे रक्तदान करना अच्छा लगता है और नियमित अंतराल में रक्तदान करता है. उन्होंने दूसरों को भी रक्तदान करने की अपील की. कहा कि रक्तदान कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/congress-national-president-mallikarjun-kharge-reached-deoghar-airport-and-two-news-from-the-district/">देवघर

हवाई अड्डा पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत जिले की दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही