Search

 
 
 

लातेहार : यंग स्टार इलेवन क्रिकेट टूर्नामेंट का बना विजेता

 
Latehar:  यंग स्टार इलेवन ने सुभाष चंद्र बोस क्लब, पोचरा द्वारा आयोजित 17 वीं डबल खस्सी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब पर अपना कब्जा जमाया. उसने डुरूवा क्रिकेट क्लब को हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार इलेवन की टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाये. अमीत कुमार ने सर्वाधिक 41 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी डुरूआ क्रिकेट क्लब निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 56 रन ही बना सकी. मिथुन ने 22 रन बनाये. यंग स्टार इलेवन की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए नंदन मुंडा ने चार विकेट चटकाये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नंदन मुंडा एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सोनू कुमार सिंह को प्रदान किया गया. समापन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, जिप सदस्य विनोद उरांव व विधायक प्रतिनिध प्रभात कुमार ने पुरस्कारों का वितरण किया. मौके पर अंचल अधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो, लातेहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमलेश कुमार सिंह, जेएमएम जिला महासचिव समसुल होदा, मुखिया रामजी सिंह, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, पंचायत समिति सदस्य कर्मदेव सिंह, क्लब के सचिव अनूप कुमार, अनुपम कुमार मिश्रा, नरेश प्रसाद, लाल आशीष नाथ शाहदेव, पंकज सिंह देव, रूपेश प्रसाद, बलराम प्रसाद, प्रकाश सिंह, जाबिर अंसारी, डब्लू, दिनेश कुमार ठाकुर रामलगन राम, अतुल कुमार, महताब खान व पुरुषोत्तम लाल समेंत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पाकुड़">https://lagatar.in/pakurs-new-sp-prabhat-kumar-takes-charge/">पाकुड़

के नए एसपी प्रभात कुमार ने कार्यभार संभाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही