Search

 
 
 

लातेहार : एसपी को युवा आजसू ने सौंपा ज्ञापन, नशे के कारोबार पर रोक की मांग

 
Latehar: युवा आजसू का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को एक ज्ञापन सौंप कर जिले में अवैध रूप से चलाये जा रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की. युवा मोर्चा के राज्य संयोजक सह लातेहार और चतरा के प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि लातेहार में तेज़ी से बढ़ रहे ड्रग्स के कारोबार से युवाओं का भविष्य बरबाद हो रहा है. बेखौफ ड्रग पैडलर अपना धंधा कर रहे हैं. ज्ञापन में ड्रग्स पैडलर के खिलाफ त्वरित कार्यवाई के लिए स्पेशल दस्ता का गठन करने की मांग की गयी. इसके अलावा स्कूल, कॉलेज व अन्य सभी धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के सौ मीटर के दायरे में पान गुमटी, गुटखा, सिगरेट, चाय की दुकानों को अविलंब हटाने की मांग की. ज्ञापन में स्पेशल दस्ता के के द्वारा इन गुमटियों पर नजर रखने एवं नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक व सामाजिक नुकसान के बारे बताने की अपील की गयी. अवैध कारोबार को रोकने के लिए जिले के सभी बॉर्डर क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच कराने की मांग की गयी. एसपी ने इस पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया. प्रतिनिधि मंडल में सौरभ कुमार, रुपेश कुमार, राहुल गुप्ता, अमृत गंझू , मनीष कुमार, अनुराग कुमार, राज मनीष कुमार, अंकित व विकास आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें-राजमहल">https://lagatar.in/i-will-contest-elections-as-an-independent-candidate-on-the-demand-of-the-people-of-rajmahal-lok-sabha-constituency-lobin/">राजमहल

लोकसभा क्षेत्र की जनता की मांग पर निर्दलीय लडूंगा चुनाव : लोबिन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही