Search

 
 
 

लातेहार : अवैध शराब बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Latehar: अवैध शराब के खिलाफ सदर थाना पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है. सदर थाना क्षेत्र के करकट गांव में कृष्णा प्रसाद साव के घर से अवैध देसी और विदेशी शराब बरामद की गई. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस और उत्पाद विभाग की एक छापेमारी टीम बनाई गई थी. आरोपी कृष्णा प्रसाद साव के घर पर छापेमारी की. गई जहां एक लीटर देसी शराब और 13 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, उत्पाद विभाग के एसआई सोनू साहू, सदर थाना के एसआई गौरव सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-kamal-bhushan-and-accountant-murder-case-both-accused-chaibasa-and-sahibganj-jail-shift/">रांचीः

कमल भूषण और अकाउंटेंट हत्या मामला, दोनों आरोपी चाईबासा और साहिबगंज जेल शिफ्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही