Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मानव तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Advertisement
Advertisement
Latehar: लातेहार थाना के एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट के प्रभारी सुमित यादव ने मानव तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सुमित यादव ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रभारी ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति कुछ लड़कियों को बाहर मजदूरी कराने के लिए ले जा रहा है. वह व्यक्ति लातेहार रेलवे स्टेशन के आसपास संदिग्ध अवस्था में देखा गया है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी को खोजा जाने लगा. तभी प्लेटफार्म संख्या दो पर कुछ लड़कियों को एक अज्ञात व्यक्ति के साथ देखा गया. पूछताछ करने पर अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम राजेश कुमार, ग्राम मातकोल बालूमाथ बताया. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह 9 नाबालिग बच्चों को मजदूरी करने के लिए महाराष्ट्र ले जा रहा था. नाबालिगों में सात बच्ची और दो बच्चे हैं. पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में राजेश उरांव को गिरफ्तार कर लिया. सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति, लातेहार को सुपुर्द कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-inquilabi-naujawan-sabha-stopped-the-work-of-flipkart-office/">गिरिडीह

: इंकलाबी नौजवान सभा ने फ्लिपकार्ट ऑफिस का रोका काम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही