Latehar : लातेहार पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक विशाल पासवान को गिरफ्तार किया है. वह बहेराटांड़ निवासी संतोष पासवान का पुत्र है. उसके पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर (4.76 ग्राम) बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए है. यह जानकारी थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि एसपी कुमार गौरव को एनसीबी से सूचना मिली थी कि मानस पोर्टल के जरिए अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है.
इसके बाद सीओ नंदकुमार राम को सूचित कर छापेमारी दल का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशाल पासवान को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में सामने आया है कि वह ब्राउन शुगर को अलग-अलग स्थानों पर बेचता था. छापेमारी टीम में सीओ नंदकुमार राम, एसई राहुल सिन्हा, रामाकांत गुप्ता, राजा दिलावर, कामता कुमार, विकास कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment