Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : देसी हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Latehar : महुआडांड़ एवं बारेसाढ़ थाना पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई में देशी हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसकी शिनाख्त जोहन बिरिजिया के रूप में की गयी है. उसकी गिरफ्तारी महुआडांड़ के दुरूप पंचायत में सर्च ऑपरेशन के दौरान नेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम दौना से की गयी. उसके पास से एक देसी हथियार व खोखा बरामद किया गया है. गुरुवार को उसे लातेहार जेल भेज दिया गया. महुआडांड़ थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान पुलिस जब दौना ग्राम पहुंची तो फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी. पुलिस टीम आवाज की दिशा में गयी. वहां जोहन बिरिजिया के द्वारा एक भरठुआ बंदूक से फायर करने की बात सामने आई. तलाशी के दौरान उसके पास से अन्य बंदूकों की गोली के खोखे व गन पाउडर बरामद किया गया. पुलिस एक युवक नेमा बिरिजिया को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/central-government-gives-z-category-security-to-sita-soren/">केंद्र

सरकार ने सीता सोरेन को दी जेड श्रेणी की सुरक्षा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही