Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Latehar: लातेहार जिला के महुआडांड़ थाना क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है. जहां हामी पंचायत के ग्राम लेचो टोली निवासी अनिकेत तिग्गा ने मंगलवार की रात अपने ही घर में फांसी लगा ली. जानकारी के मुताबिक अनिकेत तिग्गा रांची के एक कॉलेज में पढ़ता था और छुट्टियों में घर आया था. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था. मंगलवार की शाम से ही वह अपने कमरे में बंद था. घर वालों को लगा कि वह परीक्षा की तैयारी कर रहा होगा. लेकिन बुधवार की सुबह जब देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसके छोटा भाई ने खिड़की से झांककर देखा. जहां उसका भाई फांसी के फंदे से झूलता मिला. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें: हजारीबागः">https://lagatar.in/hazaribagh-safai-mitras-honored-in-dvc/">हजारीबागः

डीवीसी में सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही