Search

 
 
 

लातेहारः युवक ने फांसी लगा कर ली आत्‍महत्‍या

शहर के अमवाटीकर स्थित राजा मुहल्ला में बुधवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगा कर आत्‍महत्‍या कर ली.
 

 

 

Latehar : लातेहार शहर के अमवाटीकर स्थित राजा मुहल्ला में बुधवार की सुबह एक युवक ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  युवक की पहचान टेलर मो. मंसूर अंसारी के पुत्र मो. अरशद के रूप में की गयी है.

परिजनों के अनुसार सुबह आठ बजे खाना बना कर अरशद अपने रूम में चला गया और उसके बाद उसने पंखे के सहारे फंदे ते लटक कर आत्महत्या कर ली. उसका भाई सुबह करीब दस बजे जब सोकर उठा तो देखा कि उसका भाई पंखे से लटका हुआ है. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही