Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : नहाने के दौरान नदी में डूबा युवक, मौत

Latehar :  सदर थाना क्षेत्र के धनकारा गांव में खिखिर नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान धनकारा गांव निवासी सामजीत सिंह (35) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार शाम सामजीत सिंह अपने छोटे बेटे के साथ खिखिर नदी में नहाने गये थे. नहाने के दौरान सामजीत को नदी की गहरायी का पता नहीं चला और वह गहरे पानी में चला गया. जिससे वह नदी में डूब गया. अपने पिता को डूबता देख उसका बेटा रोते-रोते गांव पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजन और अन्य ग्रामीण आनन-फानन में वहां पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला. लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/30-lower-class-clerk-will-be-appointed-in-ranchi-collectorate-dc-issued-order/">रांची

समाहरणालय में 30 निम्न वर्गीय लिपिक की होगी नियुक्ति, डीसी ने जारी किया आदेश )

रविवार को शव परिजनों को सौंपा गया

सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार दल-बल के साथ गांव पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम करने के बाद आज रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध सदर थाना में एक यूडी केस दर्ज किया गया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/two-accused-of-assault-and-robbery-arrested/">हजारीबाग

: मारपीट और लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही