Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दम घुटने से युवक की मौत, महिला समेत तीन बेहोश

Latehar: नेतरहाट थाना क्षेत्र के सोहर पंचायत के माइल गांव में एक वैवाहिक समारोह में डीजे बजाने आये एक युवक की दम घुटने से मौत हो गयी जबकि एक महिला समेत दो युवक बेहोश हो गये. तीनों को बेहोशी की हालत में महुआडांड़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. इलाज के बाद दोनो युवक होश में आ गये. समाचार लिखे जाने तक महिला बेहोश थी. घटना की सूचना मिलते ही नेतरहाट थाना प्रभारी बंधन भगत सदल बल माइल गांव पहुंचे. उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-arrested-the-accused-of-rape-and-sent-him-to-jail/">चाईबासा

: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जेनेरेटर कमरे में सोये थे

माइल ग्राम के बंधन मुंडा के घर दो दिवसीय विवाह का कार्यक्रम था. इस वैवाहिक कार्यक्रम में गुमला जिला के ग्राम राजावल गांव के प्रेम लकड़ा का डीजे एवं जनरेटर बुक किया गया था. डीजे लेकर प्रेम लकड़ा का 19 वर्षीय बेटा प्रशांत लकड़ा विवाह में पहुंचा था. उसके साथ दो अन्य लड़के साहिल केरकेट्टा (18 ) और असीम एक्का ( 18 ) भी आये थे. सोमवार रात्रि को वैवाहिक कार्यक्रम अच्छे से संपन्न हो गया. मंगलवार की रात तीनो युवक एक कमरे में सोने गये. उस कमरे में जेनेरेटर चल रहा था. सुबह जब लोग उस कमरे में गये तो प्रशांत लकड़ा को मृत पाया गया जबकि दो अन्य युवक बेहोश थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-public-hearing-the-local-people-opposed-the-expansion-of-the-wire-company/">जमशेदपुर

: जन सुनवाई में तार कंपनी के विस्तारीकरण का स्थानीय लोगों ने किया विरोध

दम घुटने से हुई मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित खलखो ने कहा कि दोनों युवक एवं महिला खतरे से बाहर है. महिला का इलाज चल रहा है. जेनेरेटर के धुआं से रूम में ऑक्सीजन लेवल कम हो गया होगा और इससे वे बेहोश हो गये. इसी दौरान पूरी तरह से ऑक्सीजन लेवल खत्म होने के बाद शायद उस युवक की मौत हो गई है. अधिक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दी जा सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही