Search

 
 
 

लातेहारः चंदवा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विशाल लोहरा हिसरी गांव के पास सड़क किनारे अपनी बाइक लेकर खड़ा था. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे चपेट में ले लिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. रांची के रिम्स ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी.
 

Latehar : लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में रांची-चतरा एनएच-22 पर गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. रांची के रिम्स ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी. युवक की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के बोरसीदाग निवासी विशाल लोहरा (पिता स्व सिनोद लोहरा) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, विशाल लोहरा हिसरी गांव के पास सड़क किनारे अपनी बाइक लेकर खड़ा था. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे चपेट में ले लिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया.


स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया. डॉ तरुण जोश ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांचा रेफर कर दिया. रांची ले जाने के क्रम में अमझरिया घाटी के पास उसकी मौत हो गयी. उसे पुन: चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. विशाल लोहरा अपने परिवार का इकलौता बारिस था. पिछले साल उसकी बहन की भी मौत हो गयी थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. शव का पोस्टनमार्टम के लिए सदर अस्पहताल, लातेहार भेजा गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही