Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 4 किलो अफीम के साथ रांची और चतरा का युवक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Balumath (Latehar) : बालूमाथ थाना की पुलिस ने चार किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने बताया कि शनिवार की देर रात बालूमाथ-खलारी मार्ग स्थित झारखंड ढाबा के समीप तेतरियाखांड पिकेट प्रभारी धीरज कुमार के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक लाल रंग की मारुति ब्रेजा कार (जेएच-02-बीसी3986) को आते देखकर जांच के लिए वाहन को रोका गया. बालूमाथ एसडीपीओ दिल्लू लोहरा के समक्ष वाहन की जांच की गई. कार की डिक्की में दो अलग-अलग प्लास्टिक में छुपा कर रखे गये चार किलो गीला अफीम बरामद किया गया. मौके पर कार चालक शेख सद्दाम, रातू रांची और मो. सनाउल्लाह, मुरेनवा, चतरा को गिरफ्तार किया गया. साथ ही पुलिस कार को जब्त कर थाना ले गई. बरामद अफीम की बाजार कीमत लाखों रुपए बतायी जा रही है.

30 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से लगे पोस्ता की खेती को किया गया नष्ट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/6-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बालूमाथ (लातेहार) : प्रशिक्षु आईपीएस ललित मीणा के नेतृत्व में बालूमाथ पुलिस अनुमंडल के बालुभांग पंचायत के डाकादीरी, हेरहन होप्पा ग्राम के जंगल में अभियान चलाकर करीब 30 एकड़ भूमि में लगे अवैध पोस्ते की खेती को नष्ट किया. एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी. बरियातू थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गयी. सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस ललित मीणा व बालूमाथ इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार के नेतृत्व में बारियातू, बालूमाथ व हेरहंज थाना के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया. प्रशिक्षु आईपीएस मीणा ने कहा कि पुलिस विभाग के द्वारा लगातार लोगों को पोस्ते की खेती नहीं करने की हिदायत दी जा रही है. उसके नुकसानों के बारे में बताया जा रहा है, बावजूद इसके लोग लालच में आकर इसकी खेती कर रहे हैं. यह कानूनन अपराध है. इसे भी पढ़ें : कभी">https://lagatar.in/the-dalbadalu-leaders-have-now-been-marginalized-in-the-same-party-that-once-ruled/">कभी

जिस पार्टी में किया शासन, आज उसी में हाशिए पर पहुंच गये हैं दलबदलू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही