Search

 
 
 

लातेहारः काम की तलाश में केरल जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

लातेहार  जिले के महुआडांड़ प्रखंड के अति सुदूर दुरूप पंचायत के दौना गांव निवासी एक युवक कुशल बृजिया (30) की मौत आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्टेशन के पास ट्रेन से गिर कर हो गयी.
 

Latehar : लातेहार  जिले के महुआडांड़ प्रखंड के अति सुदूर दुरूप पंचायत के दौना गांव निवासी एक युवक कुशल बृजिया (30) की मौत आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्टेशन के पास ट्रेन से गिर कर हो गयी. वह पिछले 25 मई को अपने गांव के तीन अन्य साथियों के साथ काम की तलाश में ट्रेन से केरल जा रहा था. उसके साथियों ने 30 मई को उसकी मौत की खबर उसके घर वालों को दी.

 उन्‍होने बताया कि सभी ट्रेन की सामान्‍य बोगी में सफर कर रहे थे. बिजयवाड़ा स्टेशन के पास जब ट्रेन थोड़ी देर के लिए रुकी तो  कुशल केला खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गया. वह केला खरीद ही रहा था कि ट्रेन खुल गयी. कुशल दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा और इस क्रम में वह फिसल कर नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. घर में कुशल की पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. पत्‍नी ने कहा कि उसका परिवार बहुत ही गरीब है. उसके पास पति का शव लाने के लिए भी पैसे नहीं हैं. उसने जिला प्रशासन व स्‍थानीय जन प्रतिनिधियों से पति का शव गांव लाने की गुहार लगायी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही