Search

 
 
 

लातेहारः युवक ने घर में फांसी लगा दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

युवक की आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा.
 
चंदन कुमार की फाइल फोटो.

Latehar : लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के हाटाटोगरी गांव में शनिवार को एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान गांव के मोहन राम के पुत्र चंदन कुमार (20 वर्ष ) के रूप में हुई. घटना शनिवार दोपहर की है. युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी. सूचना पाकर हेरहंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया.


युवक की आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही