Search

 
 
 

लातेहारः युवा भारत संगठन ने विक्षिप्तल महिला के शव का किया अंतिम संस्कार

महिला पिछले कई महीनों से उसी इलाके में अकेली रह रही थी. शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी. लेकिन पहचान नहीं हो पाने के कारण शव वहीं पड़ा रहा. जानकारी मिलने पर सामाजिक संगठन युवा भारत आगे आया और शव का अंतिम संस्कार कराया
 

Latehar : लातेहार के चंदवा की सामाजिक संस्था युवा भारत संगठन ने मृत विक्षिप्त महिला के शव का अंतिम संस्कार कर मानवता का परिचय दिया है. जानकारी के अनुसार, चंदवा थाना क्षेत्र के टुढ़ामू गांव के महुआ मैदान के पास रहने वाली विक्षिप्त महिला की मौत पिछले शुक्रवार को हो गयी थी. शनिवार को शव से दुर्गंध फैलने लगा था. जानकारी मिलने पर सामाजिक संगठन युवा भारत आगे आया और शव का अंतिम संस्कार कराया. महिला पिछले कई महीनों से उसी इलाके में अकेली रह रही थी. शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी. लेकिन पहचान नहीं हो पाने के कारण शव वहीं पड़ा रहा. शनिवार को संस्था के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए चंदवा थाना प्रभारी को आवेदन देकर अंतिम संस्कार की अनुमति मांगी.


 कानूनी प्रक्रिया के बाद संगठन को अंतिम संस्का र करने की अनुमति मिली. सदस्यों ने शव को देवनद तट पर ले जाकर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया. इस मानवीय कार्य में युवा भारत चंदवा के अध्यक्ष आदर्श रवि राज, विनय कुमार रिक्की, अंचल कर्मचारी मुनेश्वर गंझु, अंकित कुमार गोलू, रवि ठाकुर, अनिल राम, गोविंदा राम, प्रवीण कुमार भोला, संजय प्रजापति, कृष्णा कुमार, दिलीप कुमार, विजय कुमार,रवि पांडुरंगा,राजा ठाकुर, कृष्णा कुमार, आशीष कुमार और कुश कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही