Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जिला परिषद सदस्य के वाहन से युवक घायल, रिम्स रेफर

Latehar:  मनिका के जिप सदस्य बलवंत सिंह के वाहन के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि दुर्घटना के वक्त जिप सदस्य वाहन में सवार नहीं थे. ग्रामीणों के सहयोग से घायल को मनिका सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सा प्रभारी डॉ दिव्य क्षितिज कुजtर ने प्राथमिक उपचार कर उसे लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लातेहार से भी उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जिप सदस्य का वाहन मनिका थाना की ओर से पंचफेड़ी चौक की ओर जा रहा था. इसी बीच एफसीआई गेट के पास वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और भदई बथान ग्राम निवासी नीतीश कुमार को अपनी चपेट में लेते हुए एक बिजली पोल से टकरा गया. इसे भी पढ़ें :सभी">https://lagatar.in/palamu-will-be-developed-with-everyones-cooperation-problems-will-be-removed-joba-manjhi/">सभी

के सहयोग से होगा पलामू का विकास, समस्याएं होंगी दूर : जोबा मांझी

जेसीबी की मदद से वाहन को निकाला गया

इस टक्कर में बिजली के पोल के दो- तीन टुकड़े हो गये. आनन फानन में ग्रामीणों ने घायल युवक को मनिका अस्पताल पहुंचाया. वाहन में सवार कोई हताहत नहीं हुआ. गनीमत थी कि दुर्घटना के वक्त बिजली नहीं थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की सूचना पा कर थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. जेसीबी की मदद से वाहन को निकाला गया. समाचार लिखे जाने तक न तो पोल दुरूस्त किया गया था और ना ही मनिका प्रखंड मुख्यालय में बिजली सेवा बहाल की गयी थी. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-ucils-complaint-in-prime-ministers-office-ryotdars-demand-action/">मुसाबनी

: प्रधानमंत्री कार्यालय में यूसिल की शिकायत, रैयतदारों ने की कार्रवाई की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही