Search

15 मिनट तक दो भालुओं से लड़ता रहा आईआरबी जवान, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

Latehar: लातेहार जिला के पीटीआर के महुआडांड़ प्रखंड स्थित गड़बुढ़नी पंचायत के केवरकी निवासी आईआरबी जवान संदीप टोप्पो को जंगली भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया. जवान महुराम नामक स्थान पर महुआ चुनने गया था. रविवार की सुबह तकरीबन सात बजे दो जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया. वह करीब 15 मिनट तक दोनों भालूओं से लड़ता रहा. बाद में भालू उसे छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी. घटना की सूचना मिलते ही वनरक्षी विष्णु कुमार व वन ट्रैकर प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे व घटना का जायजा लिया. उन्होंने घायल युवक को तत्काल सरकारी अस्पताल, महुआडांड़ में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार रेफर किया गया. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. महुआडांड़ रेंजर वृन्दा पांडेय ने घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी. उन्होंने कागजी प्रक्रिया पूरी कर प्रावधानों के अनुसार अन्य मुआवजा देने की बात कही. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-annapurneshwari-mahayagya-begins-with-kalshayatra-in-mahuda/">धनबाद

: महुदा में कलशयात्रा के साथ अन्नपूर्णेश्चवरी महायज्ञ शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp