Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: रक्तदान शिविर लगाकर युवाओं को किया गया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Latehar: पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो अजय निषाद व सत्यम द्विवेदी ने ब्लड बैंक लातेहार में रक्तदान किया.युवाओँ को प्रेरित के के लिए उन्होंने खुद रक्तदान किया. उन्होंने बताया कि अगले एक माह तक जिले के सभी प्रखंडों में युवाओं को रक्तदान के लिए फाउंडेशन द्वारा प्रेरित किया जायेगा. इस अभियान की शुरूआत बुधवार को रक्तदान कर की गयी. मौके पर पीरामल फाउंडेशन के आकांक्षी जिला प्रोग्राम मैनेजर देबांजन बनर्जी व लातेहार ब्लड बैंक के तकनीकि सहायक विनय कुमार सिंह भी उपस्थित थे. बनर्जी ने कहा कि पीरामल फाउंडेशन युवाओं की सहभागिता से ग्राम व राज्य स्तर पर बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है. रक्तदान महादान के इस विशेष शिविर के आयोजन के एक माह पूर्व से ही जिला, प्रखंड व ग्राम पंचायत स्तर पर रक्तदाताओं की सूची तैयार की जा रही है. कहा कि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है. साथ ही युवाओं को रक्तदान करने से मानव शरीर पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी जा रही है. इसे भी पढ़ें - गाजा">https://lagatar.in/not-israel-some-other-team-is-behind-the-attack-on-gaza-hospital-joe-biden/">गाजा

अस्पताल पर हुए हमले के पीछे इजरायल नहीं, किसी दूसरी टीम का हाथ : जो बाइडेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही