Search

 
 
 

लातेहार : यूथ मैराथन का आयोजन, मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

 
Latehar: आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत आम मतदाताओं को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है. मंगलवार को इसे लेकर यूथ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. यूथ मैराथन दौड़ जिला खेल स्टेडियम से प्रारंभ हो कर कारगिल पार्क तक पहुंची. इसके बाद खेल स्टेडियम पहुंच कर समाप्त हुई. यूथ मैराथन में बनवारी साहु महाविद्याललय व एनसीसी समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया. दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. अभियान का नेतृत्व आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गागराई, स्वीप नोडल पदाधिकारी अनिल मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें-मनरेगाकर्मियों">https://lagatar.in/champai-government-bans-mnrega-workers-from-getting-other-work-done/">मनरेगाकर्मियों

से दूसरे काम कराने पर चंपाई सरकार ने लगायी रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही