Search

 
 
 

लातेहार : युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 
Latehar : लातेहार जिले में रविवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गयी. यह घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कुरो कला गांव का है, जहां अज्ञात लोगों ने सचिंदर यादव नाम के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. 20 वर्षीय सचिंदर यादव नेतरहाट निवासी का निवासी था. नेतरहाट पंचायत के मुखिया रामबिशुन नगेसिया ने महुआडांड़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार को एक घर से शव मिलने की सूचना दी थी. घटना की सूचना पाकर देर रात ही महुआडांड़ एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया और थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आये. इसके बाद सुबह में शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शव को देखकर लगता है कि सचिंदर की कहीं और हत्या की गयी और उसके बाद उसके शव को यहां लाकर रख दिया गया है.

तीन साल से किराये के मकान में रहकर कर रहा था पढ़ाई

जानकारी के अनुसार, युवक सचिंदर यादव नेतरहाट थाना क्षेत्र के सिरसी (करमखाड़ ) गांव का रहने वाला था. तीन साल से वह कुरो कला गांव में नितेंदर यादव के घर में किराये में रहकर पढ़ाई करता था. वह अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए प्रखंड मुख्यालय गेट के सामने एक फोटो काॅफी की दुकान में काम भी करता था. मकान मलिक नितेंदर यादव ने बताया कि वह अकेले घर में रहता था. वे परिवार के साथ नैना गांव में रहते हैं. वन विभाग में काम करते हैं. रविवार को मीटिंग के लिए वह महुआडांड़ आये थे. देर हो जाने की वजह से गांव नहीं लौट पाये. बताया कि रविवार रात जब वो घर पहुंचे तो दरवाजा खोलकर अंदर गये, तो देखा कि सचिंदर यादव का शव पड़ा है. कहा कि गला रेता हुआ था, लेकिन खून की एक बूंद भी आसपास नहीं थी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही