Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पुलिसिया जुल्म के खिलाफ युवकों ने निकाला कैंडल मार्च समेत कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar : वाहन चेकिंग के नाम पर बाइक चालकों के साथ लातेहार पुलिस के द्वारा की जा रही मारपीट एवं दुर्व्यवहार के खिलाफ स्थानीय युवकों ने शनिवार की शाम एक कैंडल मार्च निकाला. इसमें स्थानीय लोगों का भी साथ मिला. कैंडल मार्च शहर के थाना चौक से निकाली गयी और समाहरणालय मोड़ तक गयी. कैंडल मार्च में युवकों ने पुलिस साथ दो, शांति की राह पर चलो, पुलिस अपनी शक्ति का दुरूपयोग मत करो, अन्याय व अत्याचार बंद करो, पुलिस तानाशाह- समाज का अंधकार आदि लिखे बैनर लिये चल रहे थे. मौके पर नीतीश यादव, सूरज कुमार, सुमित कुमार, शुभम कुमार, अभिजीत कुमार, राजीव रंजन, अमित सिंह, शशिकांत पाठक, नैतिक कुमार पांडेय व अनुभव आदि शामिल थे. बता दें कि वाहन जांच के नाम पर बाइक चालकों के साथ मारपीट की घटना से पूरा लातेहार उबाल में है. गत पांच जनवरी को शिक्षक संघों ने एक आक्रोश रैली निकाली थी. पुलिस कर्मियों ने झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव के साथ र्दुव्यवहार किया था. जबकि उनके पास हेलमेट समेत वाहन के सभी कागजात थे. लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें थाना ले गये. इसी प्रकार गत दो जनवरी को पुलिस कर्मियों ने प्रशांत कुमार उपाध्याय नामक एक बैंक कर्मी के साथ मारपीट की थी. मारपीट में वह इतना घायल हो गया कि उसे रिम्स में भर्ती कराना पड़ा. इससे पहले पुलिस कर्मियों ने एक बाइक में सवार अधिवक्ता पर लाठियां चला दी थी.

अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/19.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : जिला अधिवक्ता संघ के आह्वान पर जिले के अधिवक्ताओं ने शनिवार को काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्यों का निष्पदान किया. बता दें कि इन दिनों पुलिस के द्वारा वाहन जांच के नाम पर आम लोगों के साथ  दुर्व्यवहार व मारपीट की जा रही है. इसी के विरोध में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एक बैठक कर पुलिस के इस कार्रवाई का विरोध किया था. शनिवार को अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाया.अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद ने कहा कि पुलिस को वाहन जांच के दौरान किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करने का अधिकार नहीं है. अगर पुलिस अपनी इस कार्रवाई को बंद नहीं करती है तो आंदोलन किया जायेगा. मोटर यान अधिनियम या भादवि या पुलिस नियमावली में किसी व्यक्ति को मारपीट करने का अधिकार नहीं है. मौके पर कई अधिवक्ता मौजूद थे.

झामुमो जिला अध्यक्ष ने एसपी से शिकायत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/24.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने पुलिस अधीक्षक, लातेहार को एक ज्ञापन सौंपा है. उन्होने अपने ज्ञापन में लातेहार जिले में वाहन चेकिंग के नाम पर आम लोगों के साथ मारपीट व र्दुव्यवहार की घटनाओं की शिकायत की है. श्री शाहदेव ने कहा कि वाहन चेकिंग एक सार्थक पहल है. इससे दुर्घटनाओं में कमी आयी है. नवंबर मे 53 दुर्घटनायें हुई थी, जबकि दिसंबर माह में मात्र नौ दुर्घटनायें हुई है. लेकिन वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस के द्वारा ज्यादती की जा रही है. इससे जिले के लोग परेशान हो रहे हैं. उन्होने कहा कि ग्रामीण जनता शहर मे काम से आते हैं, उनकी वाहन जब्त कर ली जाती है, इससे उन्हें परेशानी होती है. उन्होने खास कर बाइक जब्त नहीं करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : गजब">https://lagatar.in/amazing-two-teams-from-bihar-reached-to-play-ranji-against-mumbai-then-there-was-huge-ruckus/">गजब

: मुंबई के खिलाफ रणजी खेलने पहुंच गई बिहार की दो टीम, फिर हुआ जमकर बवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही