Search

 
 
 

लातेहार: जनसेवकों की हड़ताल का जिला परिषद सदस्यों ने किया समर्थन, पहुंचे धरना स्थल

 
Latehar: लातेहार जिले में जनसेवक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर 9 मई से हड़ताल पर हैं. हड़ताल पर बैठे जनसेवक लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करेगी उनका आंदोलन जारी रहेगा. वहीं 23 मई को बरवाडीह के जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह, लातेहार के जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव व सरयू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य बुधेश्वर उरांव समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पहुंचे. उन्होंने जनसेवकों की हड़ताल का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जनसेवकों से सभी तरह के काम लिये जाते हैं, बावजूद इसके उनके हितों की अनदेखी की जा रही है. जिला परिषद सदस्यों ने जनसेवकों की मांगों को सही ठहराते हुए उसे पूरा करने की मांग सरकार से की.

ये रहे मौजूद

धरना में प्रकाश कुमार, सुजाता कुमारी, रीना कुमारी, स्नेह लता टोप्पो, अनिता कुमारी, संकेत सत्यम, संजय मिंज, प्रभात भगत, साकेत कुमार, देवलाल राम, अरविंद रोशन गृद्धा, चंदन कुमार, राहुल रंजन, रामसागर राम, संतोष उरांव, अरविंद रवि, समीन सुमन, अंकित एक्का, नारायण भोक्ता, सूरज कुमार, राकेश रौशन कुजूर, समीर सुमन, सर्वेश सिंह, सत्येंद्र उरांव, अर्पण तिग्गा, उमेश कुजूर, विल्सन लकड़ा, श्याम सागर पांडेय, राजेश कुमार व सूर्य प्रकाश समेत कई जनसेवक मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-tempo-drivers-challaned-in-vehicle-checking-campaign/">धनबाद:

वाहन जांच अभियान में टेंपो चालकों का कटा चालान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही