Search

 
 
 

लातेहार: चूजा वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं जिप अध्यक्ष

 
Latehar: जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी बुधवार को मुख्‍यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वायलर कुक्‍कुट पालन के चूजा वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि महिलायें सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर आत्‍मनिर्भर बन रही हैं. उन्‍होंने सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से की. आगे कहा कि मुख्‍यमंत्री पशुधन विकास योजना महिलाओं के लिए काफी उपयोगी है. उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत मुर्गी व बत्तक पालन कर महिलायें आत्‍मनर्भिर बन रही हैं. सरकार के द्वारा उन्‍हें मामूली अंशदान में ही इस योजना का लाभ दिया जाता है.पूनम ने कार्यक्रम में कुल चार लाभुकों के बीच परिसंपतियों का वितरण किया. उन्‍होंने वायलर चूजा, मुर्गी दाना, दवाई बर्तनों का वितरण किया. लाभुकों में टेमकी की मानो देवी, मोंगर की अमृता देवी, तरवाडीह के इजराइल अंसारी व जगलदगा ग्राम की प्रतिमा देवी का नाम शामिल है. मौके पर पशु शल्‍य चिकित्‍सक डा रविनंद, बीएएसओ डा हरेंद्र पाल भगत व अन्‍य कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – वीडियो">https://lagatar.in/training-on-video-call-this-is-how-the-conspiracy-to-blow-up-the-ram-temple-was-hatched-abdul-made-many-revelations/">वीडियो

कॉल पर राम मंदिर को उड़ाने की मिली ट्रेनिंग, अब्दुल ने किये कई अहम खुलासे, ATS ने बलिया से तीन संदिग्ध को दबोचा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही