Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भ्रष्टाचार के खिलाफ जिप सदस्य संतोषी शेखर 26 को देंगी धरना

Advertisement
Advertisement
Latehar:  जिले के विभिन्न विभागों कें व्याप्त अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ बरवाडीह प्रखंड की जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर आगामी 26 सितंबर को जिला परिषद कार्यालय के सामने धरना देगीं. संतोषी शेखर ने जिला परिषद के सचिव को पत्र लिख कर इस आशय की जानकारी दी है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा, खनन, भूमि सरंक्षण, ग्रामीण कार्य विभाग व कल्याण विभाग समेत अन्य कई विभागों मे अनियमितता व भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने जिला परिषद की बैठकों में लगातार यह मामला उठाया, बावजूद इसके विभागों के द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. इससे जिला परिषद सदस्यों के मान व सम्मान पर बट्टा लग रहा है. अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इसी के विरोध में धरना का फैसला लिया गया है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-dozens-of-cattle-died-due-to-lightning-shepherds-saved-their-lives/">सिमडेगा

: वज्रपात से दर्जनों मवेशी मरे, बाल-बाल बचे चरवाहे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही