Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डीलर के खिलाफ धरने पर बैठ गयीं जिप सदस्य

Advertisement
Advertisement
Ashish Tagore Latehar:  शनिवार को बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब बरवाडीह पश्चिम की जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर धरने पर बैठ गई. ग्रामीणों की शिकायत पर डीलर व आपूर्ति विभाग के खिलाफ ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गयीं. जब इसकी खबर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय को हुई तो तुरंत वहां पहुंचे और जिप सदस्य से धरना समाप्त करने का आग्रह किया. बावजूद इसके संतोषी शेखर तकरीबन तीन घंटे तक धरना पर बैठी रही. बाद में धरना मे बरवाडीह पूर्वी के जिप सदस्य कन्हाई सिंह, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष अफजल अंसारी व भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सिंह भी शामिल हो गये. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jhinkapani-chc-in-charge-scuffles-with-zip-member-in-health-fair-tries-to-snatch-mobile/">चाईबासा

: झींकपानी सीएचसी प्रभारी ने स्वास्थ्य मेला में जिप सदस्य से की हाथापाई, मोबाइल छीनने का प्रयास

क्या है मामला

दरअसल प्रखंड के छेंचा पंचायत के चपरी गांव के दो दर्जन से अधिक कार्डधारियों को जन वितरण प्रणाली के संचालक नागेश्वर राम के द्वारा अगस्त व सितंबर माह का राशन नहीं दिया गया. जबकि डीलर के द्वारा राशन निकासी की पर्ची भी काट दी गयी. इस शिकायत को लेकर ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने जिप सदस्य को अपनी समस्या से अवगत कराया. इसके बाद जिप सदस्य संतोषी शेखर धरने पर बैठ गयीं. उन्होने कहा कि आपूर्ति विभाग में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है. कार्डधारियों को नियमित राशन नहीं मिल रहा है. मिल भी रहा है तो निर्धारित मात्रा में नहीं मिल रहा है. प्रति यूनिट एक से दो किलो राशन की कटौती की जा रही है. बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा 24 घंटे के अंदर दोनों माह का राशन वितरण कराने का आश्वासन दिया गया. तब जाकर धरना समाप्त हुआ इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-bagmati-boat-accident-case-5-bodies-recovered-so-far-search-for-7/">बिहारः

बागमती नाव हादसा मामला, अबतक 5 शव बरामद, 7 की तलाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही